पूर्णागिरि: वन निगम परिसर टनकपुर में सहायक वन संरक्षक के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए भारी बरसात में भी चलाया गया अभियान
शनिवार को वन निगम परिसर, टनकपुर में सहायक वन संरक्षक व नवनियुक्त प्रभागीय विक्रय प्रबंधक, मुदित आर्य के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष सफाई अभियान का भारी बरसात के दौरान शुभारम्भ किया गया। लगातार बारिश के बावजूद सभी कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ मिलकर इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।