पूर्णागिरि: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के प्रयासों से गर्भवती महिला को मिला जीवनदान, परिजनों ने जताया सीएम धामी का आभार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर कैम्प कार्यालय के प्रयासों से असहाय निर्धन लोगों को विकट परिस्थितियों में सहारा मिल रहा है। सीएम कैम्प कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान के प्रयासों से गर्भवती महिला को जीवन दान मिला है। जिसके लिए परिजनों नें मुख्यमंत्री धामी और उनके कैम्प कार्यालय का आभार जताया।