पूर्णागिरि: टनकपुर खटीमा हाईवे पर बड़े बैग के नजदीक बाइक रपटने से महिला सहित दो लोग घायल, महिला को हायर सेंटर किया रेफर
बुधवार की शाम टनकपुर खटीमा हाइवे पर टनकपुर के बड़े बाग के नजदीक बाईक रपटने से महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आपात कालीन वाहन 108 एम्बुलेंस के द्वारा टनकपुर के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ मानवेन्द्र शुक्ला द्वारा दोनों का उपचार शुरू किया गया। महिला की गंभीर दशा को देखते हुए उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया।