पूर्णागिरि: जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर बिचई ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एसडीएम टनकपुर को सौंपा ज्ञापन
टनकपुर से लगे ग्रामीण क्षेत्र बिचई के ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को बिचई ग्राम प्रधान पूनम चंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपते हुए जल भराव की समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।