पूर्णागिरि: टनकपुर के किरोड़ा नाला दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को जिलाधिकारी ने दिए आर्थिक सहायता के चेक, घटना पर जताया दुख
जिलाधिकारी नवनीत पांडे नें अस्पताल पहुंचकर मैक्स दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जाना। उन्होंनें परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए घटना पर दुःख व्यक्त किया। जिलाधिकारी नें घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक समूचे मामले की जानकारी ली। वहीं शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे उन्होंनें प्रशासन की ओर से मृतको के परिजनों को चार चार लाख रूपये के चेक बतौर आर्थिक सहायता के सौपे।