पूर्णागिरि: टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा नाले के तेज बहाव में मैक्स पलटी, 2 लोगों की मौत व 6 लोग हुए घायल; एक की तलाश जारी
शुक्रवार को टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग के बरसाती किरोड़ा नाले के तेज बहाव में आने से यात्रियों से भरी एक मैक्स पलट गयी।जिसमे चालक सहित नौ लोग सवार बताये जा रहे है, एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में तत्काल संयुक्त टीम के द्वारा नाले के तेज बहाव में रेसक्यू अभियान शुरू किया गया। जिनमे से आठ लोगों का रेसक्यू किया गया। जिनमे से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।