मढ़ौरा: तालपुरैना पुल पर टोटो और बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल, दो महिलाएं छपरा सदर अस्पताल रेफर
Marhaura, Saran | Sep 13, 2026 थानाक्षेत्र के तालपुरैना पुल पर टोटो व बाइक की हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गये इस दौरान दो महिलाओ को गंभीर स्थिति के कारण चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। चिकित्सक चंदन कुमार ने रविवार की दोपहर बारह बजे बताया कि सड़क दुर्घटना में शेरपुर निवासी दीपक कुमार व मुकेश कुमार जबकि चंदा निवासी लालबाबु राय ,एतवरिया देवी व लालमति देवी घायल हुए हैं।