महसी: रामगांव थाने पर सीओ ने पुलिस को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, कहा- त्यौहार में न होने पाए हुड़दंग
रामगांव थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी महसी अनिल कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को कतारबद्ध खड़ा करके त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि सभी होलिका स्थलों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर होगी।