पटियाली: गंजडुंडवारा में लापता मासूम नवजुल की तलाश तीसरे दिन भी जारी, अधिकारियों ने सर्च अभियान का लिया जायजा
गंजडुंडवारा के पूरब थोक से लापता 4 वर्षीय नवजुल की तलाश शुक्रवार को भी जारी रही। पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड की टीमों ने सघन सर्च अभियान चलाया। प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं एडीएम मोहम्मद नासिर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने खुले नाले पर रेलिंग या जाल लगाने की मांग उठाई।