नवगछिया: नवगछिया में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति
नवगछिया। भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्य अतिथि कोसी-सीमांचल एवं भागलपुर के संगठक अनंत नारायण मिश्र रहे। बिहार विस्तारक प्रमुख संजय राय, जिला प्रभारी पवन कुमार मिश्रा और निवर्तमान जिला अध्यक्ष बिनोद मंडल भी मौजूद रहे