बांधवगढ़: उमरिया: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कलेक्टर सभागार में कार्यक्रम संपन्न
24 अप्रैल शुक्रवार समय 12 बजे जिला पंचायत सी ई ओ अभय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहापंचायती राज व्यवस्था देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जो ग्रामीण स्तर पर विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाकर ही आत्मनिर्भर और विकसित गांवों का निर्माण संभव है। इसके लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।