पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में BPSC अभ्यर्थियों का धरना, पुलिस से हुई बहस
गर्दनीबाग धरना स्थल पर गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे भारी संख्या में BPSC अभ्यर्थी पहुंच गए, जिसकी वजह से गर्दनीबाग धरना स्थल के गेट को पुलिस ने बंद कर दिया जिससे अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए। इसे लेकर अभ्यर्थी और पुलिस कर्मियों के बीच तू तो मैं मैं भी देखने को मिली। वहीं पुलिस के द्वारा कहा गया कि जो भी अभ्यर्थी अंदर आना चाहेंगे उन्हें जाने दिया जाएगा।