पटना ग्रामीण: भिखना पहाड़ी क्षेत्र में BPSC अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, 70वीं पीटी परीक्षा दोबारा करवाने की मांग
70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर गुरुवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों ने महाप्रदर्शन का ऐलान किया है। इसी कड़ी में दोपहर 12 बजे राजधानी पटना के भिखना पहाड़ी इलाके में बीपीएससी छात्रों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने बीपीएससी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।