कटोरिया: कटोरिया प्रखंड मुख्यालय में 6 पैक्स चुनाव के लिए नामांकन शुरू
Katoria, Banka | Apr 8, 2026 कटोरिया प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के 6 पैक्स में 20 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान सभी 6 पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए प्रखंड मुख्यालय में अभ्यर्थियों एवं समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर करीब तीन बजे तक नामांकन दाखिल करने के लिए भीड़ जुटी