बक्सर: ट्रेन में चोरी कर भाग रहे अपराधी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Buxar, Buxar | Apr 12, 2026 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बक्सर की टीम को यात्री सुरक्षा अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। RPF के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए एक TOPB (ट्रेन ऑन बोर्ड) अपराधी को गिरफ्तार किया है।आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने ट्रेन संख्या 12142 मुम्बई लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में चोरी किया था।