सिराथू: सैनी थाना क्षेत्र के परास गांव में संदिग्ध दशा में किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सैनी कोतवाली के एक गांव में एक किशोर की हालत बिगड़ने पर स्वजन आनन फानन में निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया , किशोर की संदिग्ध दशा में मौत को लेकर तरह तरह के आरोप लगाए जा रहे है! परास गांव का 16 वर्षीय वीरू पुत्र सरजू की शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब अचानक तबियत बिगड़ गई! जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया!