सिराथू: विश्व की पहली किन्नर जगतगुरु मां हिमांगी ने शीतला धाम पहुंचकर माता शीतला के दर्शन किए
कौशांबी के शीतला धाम में शुक्रवार की दोपहर विश्व की प्रथम किन्नर जगतगुरु मां हिमांगी दर्शन करने के लिए अचानक पहुंची थी। इस दौरान महामंडलेश्वर किन्नर समाज मुस्कान सखी भी मौजूद रही हैं। पंडा समाज के अध्यक्ष टिंकू पनडा ने विधि विधान के साथ उनको दर्शन कराया और पूजा पाठ भी करवाया है। इस दौरान जगतगुरु हिमांगी ने इलाके के किन्नरों की जानकारियां ली है।