सिराथू: पुलिस ने तड़हर से नाबालिग को भगा ले जाने वाले को किया गिरफ्तार
जनवरी माह में वादी द्वारा कोखराज थाना में तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को बरमतपुर का रहने वाला जसवंत सिंह उर्फ आँसू पटेल भगा ले गया है।बीएनएस की धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।शुक्रवार दोपहर को तड़हर गाँव से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।थाना लाकर लिखा पढ़ी करते हुए चालान कर दिया गया है।