सिराथू: ब्लॉक कार्यालय में नाराज बीडीओ ने लापरवाह चार ग्राम सचिवों को थमाया नोटिस, सचिवों में मचा हड़कंप
सिराथू ब्लाक कार्यालय में बीडीओ भवेश शुक्ला ने ग्राम सचिवों के साथ साप्ताहिक बैठक कर संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान लापरवाही पाए जाने का मामला प्रकाश में आने पर नाराज बीडीओ ने लापरवाह चार ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस देते हुए जबाब मांगा है। बीडीओ की कार्रवाई से ग्राम सचिवों में खलबली मची रही। गुरुवार शाम 5:00 बजे हुई बैठक!