सिराथू: आगरा से प्रयागराज बैगन लादकर जा रही पिकअप शहज़ादपुर के पास हाइवे पर पलटी, सड़क पर फैला बैगन
कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे शहज़ादपुर के पास टेढ़ीमोड पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।इस पिकअप में बैगन था जो सड़क पर फैल गया।आगरा से प्रयागराज ये गाड़ी जा रही थी।घटना में चालक को मामूली चोटें आईं थीं।जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस पहुंची और गाड़ी किनारे करवाया है।यह घटना गुरुवार देररात की बताई जाती है।