सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के बिलगांव डांड़ा में अवैध शराब व गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, आबकारी और पुलिस की कार्रवाई
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र ग्राम बिलगांव डांडा में आबकारी व पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा है।