सिकंदराराऊ: हसायन पुलिस ने अपने भाई की डंडा मारकर हत्या करने वाले 1 हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में हसायन पुलिस टीम ने अपने भाई की हत्या की घटना कारित करने वाले आरोपी सुनील कुमार पुत्र भुजवीर सिंह नि0 खेडा सुल्तानपुर थाना हसायन जनपद हाथरस को गांव हुसैनपुर सि0राऊ अलीगढ मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिसकी निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल चौखट की लकडी का डण्डा बरामद किया गया है।