डौण्डीलोहारा: मंदिर बैठक में विवाद के दौरान खूनखराबा: 20 वर्षीय युवक की हत्या, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीभाट में शीतला मंदिर में आयोजित एक ग्रामीण बैठक उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गई, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में 20 वर्षीय युवक कुणाल देशमुख की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।