मोहम्मदी: मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से दो तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर देसी शराब के ठेके के पीछे अमीरनगर से अभियुक्त मोहकम पांडे को अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर किया गिरफ्तार। साथ ही परसपुर चौराहा के पास से अभियुक्त शंकर उर्फ भग्गड को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।