कोईलवर: गिधा गांव से लूटकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधा गांव से लूटकांड के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिधा गांव निवासी हीरानंद के पुत्र दारा कुमार के रूप में हुई है। गिधा थाना पुलिस ने आरोपी को सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस आशय की जानकारी गिधा थाना अध्यक्ष ने दी।