छतरपुर: भारत माता चौक पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने किया ध्वजारोहण
भारत माता चौक पर धूमधाम से हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने किया ध्वजारोहण छतरपुर (पलामू)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छतरपुर के भारत माता चौक पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सोमवार को भारत माता चौक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।