निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत बनी वजह
निंबाहेड़ा के मंगलवाड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, जहां ढोरिया और देवलखेड़ी गांव के बीच ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देवलखेड़ी निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है।