दरभंगा: दरभंगा में बुडको द्वारा बन रहे नाला निर्माण में अनियमितताओं की जांच करने पहुंचे कई अधिकारी
दरभंगा में बुडको के द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर बनाए जा रहे नाला निर्माण की अनियमित एवं गुणवत्ता पर दरभंगा जिला बीस सूत्री सदस्य अंकुर गुप्ता के द्वारा सवाल उठाए गए थे। जिसकी जांच के लिए जिलाधिकारी ने कई सदस्यों का एक टीम गठित कर दिया। जिसको लेकर सोमवार की शाम 4 बजे अपर जिलाधिकारी एवं पथ निर्माण कार्यपालक अभियंता बना रहे नालों का जांच किया।