रजौली: चेकपोस्ट के पास शराब तस्करी की बड़ी खेप बरामद, 177 लीटर विदेशी शराब के साथ कार जब्त, चार तस्कर फरार
रजौली समेकित जांच चेकपोस्ट के पास उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 177 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त एक मारुति सुजुकी ए-स्टार कार (BR01BA1102) को भी जब्त किया गया है। हालांकि मौके पर मौजूद चारों तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।