भीलवाड़ा: संजय कॉलोनी में बिजली पोल में दौड़ा करंट, तीन गोवंश झुलसे, सूचना के बावजूद डेढ़ घंटे बाद पहुंची टीम
भीलवाड़ा। शहर की संजय कॉलोनी में शुक्रवार सुबह बारिश के बाद एक बिजली पोल में करंट फैलने से तीन गोवंश उसकी चपेट में आकर झुलस गईं। स्थानीय लोगों की सतर्कता से तीनों गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने मौके पर विरोध-प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए।