बैतूल नगर: बैतूल में आटा लोई में छिपे बम फटे, तीन गायों की मौत, 11 गोवंश के मुंह-जबड़े फटे
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर में तालाब के पास गोवंश के मुंह धमाकों से फट गए । इससे 3 गायों की मौत हो गई। वहीं 11 गोवंश घायल हो गए। उनके मुंह और जबड़े बुरी तरह फट गए हैं। मामला शाहपुर के कोयलारी गांव (पंचायत कछार) में मंगलवार का है। यहां राकेश चौहान के खेत के पास बने एक छोटे तालाब पर गोवंश पानी पीने पहुंचे थे।