गिरिडीह: उपायुक्त की अध्यक्षता में DC ऑफिस सभागार में बाल श्रम उन्मूलन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
डीसी ऑफिस सभागार में शनिवार को 3 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय गठित टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने बाल श्रम उन्मूलन कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को अनिवार्य रूप से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।