गिरिडीह: जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष ने न्यू बरगंडा आवास पर प्रेस वार्ता कर कार्यकाल समाप्ति की घोषणा की
जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने शनिवार को 11 बजे न्यू बरगंडा रोड़ स्थित आवास पर प्रेस वार्ता कर औपचारिक रूप से कार्यकाल समाप्ति की घोषणा की। इस मौके पर इन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश केडिया को हार्दिक शुभकामनाएँ दिया। कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, संगठित व जनोन्मुख बनेगा।