गिरिडीह: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गिरिडीह के सचिव डॉ. रितेश कुमार सिंहा ने कॉलेज मोड़ पर प्रेस वार्ता की
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गिरिडीह के सचिव डॉ. रितेश कुमार सिंहा ने शनिवार को 1 बजे कॉलेज मोड़ स्थित एक संस्थान के हॉल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान मध्य प्रदेश में दूषित कफ सिरप के सेवन से बच्चों की दुखद मौतों के बाद, हाल ही में एक प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ की गिरफ्तारी पर चिंता जाहिर किया। इस दौरान चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर इसका विरोध प्रदर्शन किया।