गिरिडीह: न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, नगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी के एक घर में चोरी घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को 5 बजे कोर्ट में पेशी करते हुए जेल भेज दिया। इसके पहले आरोपी का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में हुआ।चोरी घटना को अंजाम देने वाले बरवाडीह पहाड़ीडीह निवासी और चोरी की ज्वेलरी खरीदने वाले कुटिया मंदिर रोड़ निवासी शामिल है।