बहरोड़: बहरोड के मांढण पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार का इनामी आरोपी किया गिरफ्तार
Behror, Alwar | Apr 1, 2026 बहरोड़ के मांढण थाना पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई, जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली। बुधवार को दोपहर एक बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया।