कोलेबिरा: लचरागढ़ में कांग्रेस पूर्वी मंडल की मासिक बैठक संपन्न
कोलेबिरा प्रखंड के पूर्वी मंडल अंतर्गत लचरागढ़ में गुरुवार शाम 5 बजे कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता Joseph Soreng ने की। बैठक में बूथ कमेटी को मजबूत करने, बीएलए-2 को सक्रिय करने और कांग्रेस की विचारधारा व सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।