वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार: आज नूंह (मेवात), 27 सितंबर 2026। पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर आज नूंह (मेवात) में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा ‘सम्मान दिवस रैली’ का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ नजर आई।
रैली के दौरान चौधरी देवीलाल के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में INLD कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडों के साथ भाग लिया और देवीलाल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रैली को लेकर नूंह सहित मेवात क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आईं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए भी पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी रही।
वन्दे भारत न्यूज़ नूंह (मेवात) टाइम्स
संवाददाता — प्रवीण कुमार
Hodal, Palwal | Sep 27, 2026