बक्सर: सेंट्रल जेल के सिपाही घाट पर मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन, DM ने किया उद्घाटन
Buxar, Buxar | Jan 14, 2025 कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को सिपाही घाट, सेन्ट्रल जेल रोड बक्सर में मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा प्रवेश द्वार पर फीता काटकर डीएम अंशुल अग्रवाल के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया. इस दौरान बच्चों द्वारा नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी गई.