बटियागढ़: बाल विवाह की सूचना पर बसिया पहुंचे तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी, समझाइश देकर रुकवाया विवाह
बटियागढ थाना क्षेत्र के बसिया गांव में बाल विवाह होने की सूचना पर मंगलवार रात करीब 10 बजे बटियागढ तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी मौके पर पँहुचे और महिला बाल विकास विभाग और पुलिस की मौजूदगी में विवाह आयोजक वर पक्ष को समझाइस देकर बाल विवाह होने से रोका गया बताया जा रहा यंहा वर की उम्र कुछ माह कम पाई गई