बीकानेर: जनगणना ड्यूटी के नए आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बीकानेर में जनगणना ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर प्रशासन के नए आदेश का विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि पहले उन्हें केवल जनगणना कार्य में लगाया गया था, लेकिन अब नए आदेश के तहत आधा दिन जनगणना और आधा दिन नियमित कार्यालय कार्य करने के निर्देश दिए