कुमारखंड: बैसाढ़ में आग लगने से सात घर और लाखों की संपत्ति जलकर राख
मधेपुरा जिले के कुमारखंड, प्रखंड की बैसाढ़ पंचायत के वार्ड 8 में चूल्हे से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। इसमें बैसाढ़ पंचायत के पांच और इसराइन कला पंचायत के दो परिवारों के सात घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में बाइक, जेवरात, नकदी, अनाज, कपड़े, बर्तन और जरूरी सामान समेत लाखों की संपत्ति राख हो गई।