टोंक: टोंक में नौकरी का झांसा देकर युवक को म्यांमार में बेचा, मामला दर्ज
टोंक। विदेश में मोटी सैलरी वाली नौकरी का सपना दिखाकर मानव तस्करी का मामला सामने आया है। नासिरदा निवासी 24 वर्षीय शंकर प्रजापत को थाईलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर म्यांमार में बंधक बनाकर बेच दिया गया। नासिरदा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार शंकर नवंबर 2024 में अंडमान-निकोबार में मर्चेंट में था।