खानपुर: खानपुर क्षेत्र के बरेड़ा गाँव में ग्राम रथ अभियान के तहत किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
खानपुर क्षेत्र के बरेड़ा गाँव मे आज रविवार को दोपहर 3:00 के लगभग ग्राम रथ अभियान के तहत किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई जिसके तहत रथ चालक व ऑपरेटर का अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने किसानों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कृषि यंत्रों पर अनुदान ,पाइपलाइन योजना, तारबंदी आदि महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ।