भानपुरा: परोनिया से निकली चुनरी यात्रा पहुंची मां दुधाखेड़ी के दरबार
परोनिया गांव से मां दुधाखेड़ी के दरबार के लिए निकली चुनरी यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां के जयकारों से मार्ग गुंजायमान रहा।यात्रा के दुधाखेड़ी गांव पहुंचने पर मुकेश पाटीदार मित्र मंडल द्वारा श्रद्धालुओं और यात्रा में शामिल भक्तों का जोरदार स्वागत किया गया।