मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में कच्ची शराब का कारोबार बेखौफ, आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की बिक्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई जगह खुलेआम कच्ची शराब बेची जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नशे की हालत में लड़खड़ाते लोग दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद आबकारी विभाग की प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आने के आरोप हैं। स्थानीय स्तर पर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगा