महाराजपुर: कलेक्टर ने महाराजपुर गढ़ीमलहरा में चल रहे कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए
कलेक्टर ने महाराजपुर गढ़ीमलहरा में संचालित जल प्रदाय योजनाओं एवं सीवरेज परियोजनाओं की गहन समीक्षा की ओर धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते आई आईईएल गुड़गांव के संविदाकार के विरुद्ध ब्लैक लिस्टिंग एवं संविदा समाप्ति का प्रस्ताव नगरीय प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए। प्रेस नोट जारी कर आज 26 अप्रैल शाम 5:00 बजे जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी।