गोपालगंज: राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने सर्किट हाउस में कहा, लोगों का एनडीए पर ही भरोसा, आगामी चुनाव में भी बनेगी सरकार
गोपालगंज शहर के सर्किट हाउस में राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा शनिवार की शाम 5:00 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी एनडीए पर ही लोगों का भरोसा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का कार्य करेगी।