अररिया: बोची में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jul 8, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बोची वार्ड संख्या 05 में भुमि विवाद को लेकर हुई मारपीट कि घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल व चोटीला हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा बुधवार को रात 9 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला बोची निवासी मरजिना बताई जा रही है।