रामपुर के बढ़ईया में बुजुर्ग महिला लीलावती दहिया बारिश की आशंका के चलते आंगन में फैले कपड़े समेट रही थी, तभी सांप ने काट लिया ।परिजन घायल लीलावती को रामपुर अस्पताल ले गए जहां से उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान लीलावती की मौत हो गई । गुरुवार सुबह 10 बजे पुलिस परिजनों से पूछताछ कर शव का PM कराया और परिजनों को सौंप दिया है ।